जहाँ हमेशा के लिए एक नई शुरुआत होती है

शादियाँ

कुछ पल अपनों के साथ सुकून से बिताने के लिए होते हैं, तो कुछ बड़े जश्न के लिए. नई दिल्ली में, इंडिया गेट के पास लुटियंस दिल्ली के बीचोंबीच मौजूद हमारे लग्ज़री वेडिंग वेन्यू में अपने जीवन के नए सफ़र का जश्न मनाएँ. जहां झूमरों की रोशनी में दुल्हन का घूंघट उठता है, मोमबत्तियों की हल्की रोशनी में शादी की कसमें ली जाती हैं और संगमरमर के गलियारों में गूंजती हंसी सुबह होने तक जश्न का माहौल बनाए रखती है. अब आपकी बारी है अपनी प्रेम कहानी का अगला अध्याय लिखने की. Le Meridien New Delhi में हम रोमांस के खूबसूरत एहसास, बेहतरीन कलात्मक सजावट और शानदार वेडिंग वेन्यू को एक साथ लाते हैं, ताकि आप और आपका परिवार शादी के यादगार पलों को हमेशा संजोकर रख सकें.

9

इवेंट रूम

2084 वर्ग मीटर

इवेंट की कुल जगह

700

सबसे बड़ी जगह की क्षमता

7

ब्रेकआउट रूम

यहाँ अपनी मीटिंग या इवेंट के लिए प्लान करना शुरू करें

हमें अपने इवेंट के बारे में बताएँ, फिर हम आपसे संपर्क करके, मिलकर उसकी प्लानिंग करेंगे.

2020 बॉलरूम

शादियाँ और खास मौके

नई दिल्ली में हमारा लग्ज़री वेडिंग वेन्यू: 11,300 स्क्वायर फ़ीट से भी ज़्यादा बड़ा है, जो शादियों और सोशल फ़ंक्शन्स के लिए बेहतरीन है

आपके खास पलों को यादगार बनाने के लिए हमारे पैनल में फूलों की सजावट, DJ और दूसरी सेवाओं के लिए वेंडर्स शामिल हैं
बिल्ट-इन बुफ़े काउंटर वाला आउटडोर प्री-फ़ंक्शन एरिया, जहाँ दोस्तों और परिवार के साथ मिल-बैठने के लिए बेहतरीन जगह है
अपने स्वाद के मुताबिक मेन्यू कस्टमाइज़ करने के लिए, हमारी केटरिंग टीम से सलाह लें
नई दिल्ली के सिटी सेंटर में स्थित हमारा यह वेडिंग होटल शानदार डिज़ाइन और आधुनिक टेक्नोलॉजी का एक अनोखा कॉम्बिनेशन है
नई दिल्ली में पैकेजेज़, अकॉमोडेशन और लग्ज़री वेडिंग वेन्यू के लिए हमारी इवेंट्स टीम से संपर्क करें

ऑफ़र और पैकेज

दिल्ली के बेहतरीन सपनों का ठिकाना

बेमिसाल लग्ज़री, सिनेमाई भव्यता के साथ

चाहे बात ऐसी शानदार एंट्री की हो जो हर किसी को ठहरकर देखने पर मजबूर कर दे, या उन रस्मों की जो अपने खास पल की हकदार हों. वरमाला का वह पल जिस पर हर कोई झूम उठे, पूरे सुकून और पवित्रता के साथ होते फेरे, और मौके के हिसाब से बदलता संगीत का जादू. जैसे-जैसे जश्न आगे बढ़ता है, यह जगह खुद को हर पल के साथ ढाल लेती है, ताकि हर क्षण और हर बदलाव बिना किसी रुकावट के खूबसूरती से आगे बढ़े.

पवित्र शुरुआत, आत्मीय गरिमा के साथ

'डिज़ायर' एक ऐसी जगह जहाँ सगाई का मतलब सिर्फ़ अँगूठियाँ पहनाना नहीं, बल्कि साथ मिलकर की गई प्रार्थनाएँ, अपनों से बातें और दिल को छू जाने वाले पल हैं. इसका आत्मीय माहौल परंपराओं को सहजता से जीने का अवसर देता है. गर्मजोशी और गरिमा से सजी यह जगह खास समारोहों के लिए बनाई गई है. यहाँ हर रस्म और हर नज़र में एक हमेशा यादगार रहने वाले रिश्ते की शुरुआत झलकती है.

सितारों भरी कहानियों का एक बगीचा

जब रात धीरे-धीरे दस्तक देती है, द लॉन अपनी पूरी खूबसूरती के साथ आपका स्वागत करता है. खुले आसमान के नीचे, सितारों की तरह लटकते लालटेन और ताज़ा फूलों की खुशबू से महकता बगीचा. हवा में छनकते ग्लास, घास पर थिरकते कदम और ढोलक की हल्की सी ताल, जहाँ बातें ठहाकों में बदल जाती हैं और संगीत शाम को और भी यादगार बना देता है.

साकार होती परियों की कहानी

जैसे ही शाम ढलती है, 'इंसपायर' अपने सोने और चाँदी से सजे रूप में सामने आता है. यह जगह चमक-धमक और सोफ़िस्टिकेशन से भरी है; रोशनी में चमकते कॉकटेल ग्लासेज़, टक्सीडो से छूती रेशमी साड़ियाँ और जगमगाते झूमर. यहाँ का हर कोना जैसे अपनी साँसें थामे इस हसीन शाम के शुरू होने का इंतज़ार कर रहा हो.

जहाँ हर मुस्कान खिल उठती है

यहाँ खुशियाँ खुलकर जी जाती हैं. पैर जूतों की परवाह भूल जाते हैं. कज़िन्स कोरियोग्राफ़र बन जाते हैं. और परिवार बैकग्राउंड म्यूज़िक को ही असली महफ़िल में बदल देते हैं. अपनों के करीब, बेहद खास और फिर भी हर चीज़ में सलीका, अल्योर हर पल को बेहद खूबसूरती से संभालता है, एक ऐसी जगह जहाँ रस्मों में अलग ही निखार आता है और खुशियाँ तय समय से थोड़ी ज़्यादा देर तक ठहर जाती हैं.

सबसे बेहतरीन सेलिब्रेशन

"क्या आप ऐसा सोच सकते हैं?" से "क्या आप इस पर यकीन कर सकते हैं?!" तक

हमारे लिए सजावट सिर्फ़ सजावट नहीं, बल्कि पर्दों, रोशनी और खुशबुओं से बुनी हुई एक कहानी है. हमारे डिज़ाइनर हर कोने को सपनों का रूप देते हैं - फूलों से सजे मंडप जो कविता-से खिल उठते हैं, आईने जैसे चमकते फ़्लोर जो खुशियों को आसमान तक पहुँचा देते हैं और ऐसे गलियारे जो मानो सुबह की पहली किरणों से जगमगा उठे हों. यहाँ हर कोना एक खूबसूरत सीन बन जाता है और हर फ़्रेम आपकी कल्पना को हकीकत में बदल देता है. चाहे आपका सपना शाही वेलवेट की भव्यता का हो या पेस्टल रंगों की सुकूनभरी खूबसूरती का, हम आपकी कल्पना को तब तक साकार करते हैं, जब तक वह यादों में बस जाने वाला खूबसूरत पल न बन जाए.

थिएटर-स्टाइल मीटिंग अरेंजमेंट

द सैलून रिचुअल

शादी की रस्मों से पहले थोड़ा सा लाड़-प्यार

हर दुल्हन की ज़िंदगी में एक ऐसी शांत सुबह ज़रूर आती है, जब शादी की शुरुआत होने वाली होती है. शादी का जोड़ा अभी हैंगर पर टँगा होता है, कॉफ़ी ठंडी हो रही होती है और मन में शादी की कसमें बार-बार घूम रही होती हैं. हमारे लिए इस खास सुबह की शुरुआत होती है La Belle Salon में. दिल्ली में मौजूद हमारा यह खास सैलून दुल्हन के मेकअप और खूबसूरती को सिर्फ़ एक ज़रूरी तैयारी नहीं, बल्कि उसकी शादी की खूबसूरत कहानी का हिस्सा मानता है.

मंडप तक जाने और तालियों की गूँज से पहले, एक छोटा सा पल होता है जो उतना ही मायने रखता है: कोई ऐसा जो यह अच्छी तरह जानता है कि आपकी आँखों की खूबसूरती को कैसे उभारना है, आपके कंधों की थकान को कैसे दूर करना है, और शीशे में खुद को देखने का वह पहला असली अहसास. यह सिर्फ़ हेयर और मेकअप नहीं है; यह उस बदलाव से ठीक पहले का एक सुकून भरा पल है.


चाहे दुल्हन हो जो वह खास ग्लो चाहती हो, या दूल्हा जिसे दस मिनट शांत बैठने के लिए थोड़ा मनाना पड़े. जो भी हो, हमारी सैलून टीम भी आपकी कहानी का एक अहम हिस्सा बन जाती है — ताकि आप जब बाहर निकलें तो खुद को सबसे बेहतरीन और खास महसूस करें.

La Belle